वन निगम के डायरेक्टर पद की नियुक्ति पर भाजपा मंडल बड़सर का कड़ा रुख 

भारतीय जनता पार्टी बड़सर मंडल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के व्यवस्था परिवर्तन को मजाक करार दिया है।

Feb 17, 2024 - 23:16
Feb 17, 2024 - 23:19
 0  252
वन निगम के डायरेक्टर पद की नियुक्ति पर भाजपा मंडल बड़सर का कड़ा रुख 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

भारतीय जनता पार्टी बड़सर मंडल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के व्यवस्था परिवर्तन को मजाक करार दिया है। बड़सर भाजपा मंडल ने सुक्खू सरकार के हाल ही में हुई वन निगम के डायरेक्टर पद की नियुक्तियों पर कड़ा ऐतराज जाहिर किया है।  भाजपा को ऐतराज है कि सुक्खू सरकार ने वन निगम में बड़सर के एक ऐसे व्यक्ति को नियुक्ति दे दी है, जिसका नाम वन विभाग की काली सूची में दर्ज है। सुक्खू सरकार ऐसे नेताओं को लाभ के पदों से नवाज रही है, जो सरकारी खजाने को लूटते रहे हैं। बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल, महामंत्री संजीव शर्मा व मुकेश बन्याल, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा व आनंद ठाकुर, मीडिया प्रभारी विकास पटियाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगन्ननाथ बन्याल, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण बाला, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुखदेव राणा एवं समस्त कार्यकारिणी ने इस नियुक्ति को हिमाचल सरकार की अब तक की सरकारों का काला अध्याय करार दे दिया है। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा व मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार प्रदेश में ऐसे लोगों को प्रोत्साहन दे रही है, जो पूर्व में ऐसे कार्यों में सम्मिलित हैं, जिससे  सरकाऱी खजाने को चपत लगी है। यह साफ़ दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में किस तरह का व्यवस्था परिवर्तन कर रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस सचिव कृष्ण कुमार को सुक्खू सरकार ने वन निगम में डायरेक्टर बनाया है। कृष्ण कुमार कुछ साल पहले खैर के अवैध कटान के मामले में संलिप्त पाए गए थे। इस मामले में वन विभाग ने उनका वन ठेकेदार का लाइसेंस रद्द कर उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया था। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे नेता को अब वन निगम में लाभ के पद से नवाजा गया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि ऐसे नेताओं से सरकार वन निगम में ईमानदारी की अपेक्षा कैसे कर सकती है। उन्होंने कहा  कि अभी तक जनता को दी कोई भी गारंटी सरकार पूरी नहीं कर पाई है, लेकिन ऐसे नेताओं को लाभ के पदों से नवाज कर वन संपदा की खुली लूट की गारंटी जरूर पूरी कर रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को अपने इस फैसले पर विचार करने का आग्रह भी किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0