हिम अकादमी पब्लिक स्कूल की नेहल कालिया ने वुशु में जीता रजत पदक

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। स्कूल की होनहार छात्रा नेहल कालिया पुत्री पवन कुमार कालिया, गांव पपलोहल, तहसील बिझड़ी ने 23वीं सब-जूनियर वुशु राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

Aug 10, 2026 - 14:54
 0  0
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल की नेहल कालिया ने वुशु में जीता रजत पदक

अनिल कपलेश । बड़सर

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। स्कूल की होनहार छात्रा नेहल कालिया पुत्री पवन कुमार कालिया, गांव पपलोहल, तहसील बिझड़ी ने 23वीं सब-जूनियर वुशु राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

नेहल कालिया की इस उपलब्धि से स्कूल, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए नेहल ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिचय दिया।

स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने नेहल कालिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों में इस तरह की उपलब्धियां विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।

नेहल कालिया की इस सफलता ने हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के साथ-साथ पपलोहल और पूरे बिझड़ी क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0