स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल ज्वालामुखी द्वारा महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती का आयोजन किया गया।

प्रदीप शर्मा। ज्वालामुखी
रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल ज्वालामुखी द्वारा महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मंडल कार्यलय में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में मंडल सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
मंडल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई।
मंडल अध्यक्ष खुंडिया संजय राणा, ज्वालामुखी के शैलेन्द्र गोस्वामी, नितिन वर्मा, सौरभ अवस्थी, कुंदन शर्मा व संजू आदि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष का जन्म धरती पर दुर्लभ है।
स्वामी विवेकानंद का जीवन सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने किशोरावस्था में ही दुनिया में देश का नाम रोशन किया और उनके जीवन के अनेक उदाहरण ऐसे हैं, जिनसे आज भी प्रत्येक भारतवासी को गर्व की अनुभूति होती है।
What's Your Reaction?






