भारत की अर्थव्यवस्था को आगे लेकर जाने वाला बजट : बलदेव तोमर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि अंतरिम बजट भारत को विकसित बनाने वाला बजट है।

Feb 2, 2024 - 17:03
 0  1.3k
भारत की अर्थव्यवस्था को आगे लेकर जाने वाला बजट : बलदेव तोमर

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि अंतरिम बजट भारत को विकसित बनाने वाला बजट है। बजट में किसान, मजदूर, यवा, महिला सहित सभी वर्गों की बेहतरी का प्रावधान है। यह सामाजिक न्याय का बजट है। बलदेव तोमर ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा ये अब तक का सबसे बेहतरीन और आम आदमी का बजट है। उन्होंने कहा बजट में शिक्षा, स्वस्थ्य, रक्षा हो फिर इंफ्रास्ट्रक्चर हो सभी का ध्यान रखा गया है। सरकार ने गरीबों को 5 सालों में फिर 2 करोड़ और मकान बनाने का प्रावधान किया है। सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए टीका देने का अभियान सरकार का बड़ा कदम है। भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने का विजन बजट में साफ दिखता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0