सिरमौर में पोल्ट्री फार्म में भीषण आग, हजारों मुर्गियां जलीं

सिरमौर के पांवटा साहिब में पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 4-5 हजार मुर्गियां जलीं। शॉर्ट सर्किट की आशंका, लाखों का नुकसान।

Apr 8, 2026 - 10:36
 0  72
सिरमौर में पोल्ट्री फार्म में भीषण आग, हजारों मुर्गियां जलीं

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । पांवटा साहिब 

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में एक पोल्ट्री फार्म में भीषण आग लगने से भारी नुकसान का मामला सामने आया है। यह घटना ग्राम किशनपुरा में सुबह करीब 4:30 बजे हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फार्म में मौजूद कर्मचारियों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

करीब 2 से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक आग ने पोल्ट्री फार्म को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था।

फार्म के संचालक शेखर गुप्ता के अनुसार, आग में पूरा शेड जलकर राख हो गया। इसके अलावा जाल, पाइपलाइन और अन्य जरूरी उपकरण भी पूरी तरह नष्ट हो गए। इस हादसे में करीब 4 से 5 हजार मुर्गियां जलकर मर गईं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0