हाजिरी लगाकर गायब गुरुजी, जांच में खुलासा ! कार्रवाई के आदेश

सिरमौर के स्कूल निरीक्षण में बड़ा खुलासा, हाजिरी लगाकर गायब मिला शिक्षक। उपनिदेशक ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश, छात्रों की उपस्थिति भी कम।

Feb 13, 2026 - 19:20
 0  135
हाजिरी लगाकर गायब गुरुजी, जांच में खुलासा ! कार्रवाई के आदेश

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

नाहन (सिरमौर)।  शीतकालीन छुट्टियां समाप्त होते ही स्कूलों की व्यवस्था परखने निकले प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर के निरीक्षण में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरयोग स्कूल में निरीक्षण के दौरान एक जेबीटी शिक्षक की हाजिरी लगी थी लेकिन वे लापता मिले। न तो छुट्टी की अर्जी थी और न ही फील्ड ड्यूटी का कोई आदेश। इसके बाद विभाग ने लापरवाह शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है।  प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर नए सत्र के पहले ही दिन स्कूलों की व्यवस्था जांचने के लिए निकले। सबसे पहले उन्होंने शिक्षा खंड राजगढ़ के अंतर्गत प्राथमिक व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुधम मतियाना का निरीक्षण किया। यहां पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम मिली। प्राथमिक स्कूल में 34 में से केवल 11 और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 91 में से मात्र 28 विद्यार्थी ही उपस्थित थे।

इसके बाद उपनिदेशक ने शिक्षा खंड नारग की प्राथमिक पाठशाला मरयोग का निरीक्षण किया। इस स्कूल में भी 10 में से केवल दो विद्यार्थी ही मौजूद मिले। हैरानी की बात यह रही कि स्कूल में एक जेबीटी शिक्षक ने सुबह उपस्थिति दर्ज कराई। जब उपनिदेशक पहुंचे तो वे अनुपस्थित मिले। न तो शिक्षक ने छुट्टी के लिए कोई आवेदन किया था और न ही किसी सरकारी कार्य का कोई आदेश स्कूल में उपलब्ध था।

उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने इस पर नाराजगी जताई और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। मरयोग के बाद उन्होंने प्राथमिक पाठशाला दाड़ो देवरिया का भी औचक निरीक्षण किया। यहां भी विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई। स्कूल में 36 में से केवल 19 बच्चे ही उपस्थित थे। उपनिदेशक ने इन सभी स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अभिभावकों को बच्चों को रोजाना नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।

शिक्षक पर होगी कार्रवाई
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को मार्गदर्शन देना था, ताकि विद्यार्थी पहले ही दिन से नियमित रूप से स्कूल आएं। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि अवकाश समाप्त होने के बाद कई दिनों तक विद्यार्थी स्कूल नहीं आते। स्कूल से गायब पाए शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0