सिरमौर में 2 सड़क हादसों में महिला सहित 2 की मौत, 3 लोग घायल

सिरमौर में दो सड़क हादसों में 2 की मौत, 3 घायल। राजगढ़ और पच्छाद में हुए हादसों के बाद पुलिस जांच शुरू, लापरवाही पर सवाल।

Feb 16, 2026 - 19:06
 0  117
सिरमौर में 2 सड़क हादसों में महिला सहित 2 की मौत, 3 लोग घायल

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

नाहन । जिला सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 युवक घायल हुए हैं। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पहला हादसा पुलिस थाना राजगढ़ क्षेत्र के तहत देवठी मझगांव के समीप कुंथल धार में हुआ। पुलिस ने नरवीर सिंह के बयान पर सड़क दुर्घटना का केस दर्ज किया है। नरवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि एक कार HP 16A-5019 सड़क से नीचे गिरी थी।

 इस वाहन में एक नेपाली महिला, एक नेपाली पुरुष और स्थानीय निवासी अमन पुत्र सुखराम सवार थे। ये तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां रास्ते में नेपाली महिला और पुरुष की मौत हो गई, जबकि अमन का उपचार जारी है। वाहन को अमन चला रहा था। मृतकों की पहचान नेपाली मूल के राम बहादुर (62) और उनकी पत्नी मीना देवी (60) के तौर पर हुई है। ये दोनों बगीचों में काम करते थे। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा पुलिस थाना पच्छाद के चरावग में सामने आया। नाहन के कौलांवालाभूड़ निवासी गौरव परमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्त नितीश पुंडीर के साथ मोटरसाइकिल (HP18B-7028) पर भूर्शिंग मंदिर से लौट रहा था। जब वह चगावग के समीप पहुंचे तो सराहां की ओर से तेज रफ्तार टिप्पर ने गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे नितीश पुंडीर की दोनों टांगें कुचल गईं। वहीं, चालक टिप्पर को लेकर मौके से फरार हो गया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दोनों सड़क हादसों की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0