पढ़ाई के तनाव ने ली जान, 36 दिन बाद मिला युवक का शव, कांडी पुल से लगाई थी छलांग

चंबा जिले में 36 दिनों से लापता छात्र का शव चमेरा जलाशय के पलेई क्षेत्र में मिला। कांडी पुल से रावी नदी में कूदने का मामला, जांच जारी।

Feb 6, 2026 - 13:48
 0  126
पढ़ाई के तनाव ने ली जान, 36 दिन बाद मिला युवक का शव, कांडी पुल से लगाई थी छलांग

चंबा । चंबा जिले में बीते 36 दिनों से जारी एक दुखद तलाश आखिरकार चमेरा जलाशय के तट पर जाकर समाप्त हुई। कांडी पुल से रावी नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव मंगलवार को चमेरा जलाशय के पलेई नामक स्थान पर बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


नाविकों ने देखा जलाशय में तैरता शव
जानकारी के अनुसार, चमेरा जलाशय में नियमित आवाजाही कर रहे नाविकों ने पलेई के पास पानी में एक शव को तैरते हुए देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला, जिसकी पहचान कांडी पुल से छलांग लगाने वाले लापता छात्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया है।

पढ़ाई का दबाव और मानसिक तनाव बना वजह
मृतक युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह राजधानी शिमला में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले काफी समय से अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यधिक मानसिक तनाव में था। करियर और परीक्षा के दबाव के कारण वह अवसाद महसूस कर रहा था, जिसके चलते वह कुछ समय पहले ही अपने घर लौटा था। घर आने के बाद एक दिन उसने अचानक कांडी पुल से आत्मघाती कदम उठा लिया।

36 दिनों का लंबा सर्च ऑपरेशन
हादसे के दिन से ही पुलिस और प्रशासन की टीमें स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी थी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0