चुराह में नरेड़ नाला किनारे 55 बोरियां खराब सीमेंट बरामद
चुराह के नरेड़ नाला के पास 55 बोरियां सीमेंट पड़ी मिलीं, जम चुकी हैं। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं, पंचायत ने भी स्पष्ट किया कोई स्टॉक नहीं।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। चंबा
उपमंडल चुराह के तहत देहरोग पंचायत के नरेड़ नाला के समीप सड़क के निचले हिस्से में बड़ी संख्या में सीमेंट की बोरियां मिली हैं जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 55 हरे रंग की सीमेंट की बोरियां पड़ी हैं जिनमें मौजूद सीमेंट जम चुका है जोकि अब उपयोग करने के लायक नहीं रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि नाले में सीमेंट किस मकसद से फेंका गया और इतनी बड़ी मात्रा में सीमेंट का इस्तेमाल क्यों नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि कई बार जरूरतमंद लोग छोटे-छोटे निर्माण कार्यों के लिए सामग्री के अभाव से जूझते हैं, ऐसे में इस तरह सीमेंट का बेकार हो जाना चिंताजनक है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सीमेंट किस एजेंसी या व्यक्ति की ओर से यहां फेंका गया है। देहरोग पंचायत के सचिव सचिन चैन लाल ने बताया कि पंचायत के पास इस समय सीमेंट का कोई स्टॉक नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायत को पूर्व में जो भी सीमेंट मिला था, उसे निर्धारित कार्यों में ही उपयोग किया जा चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0