चंबा में राहत की शुरुआत: सात सड़कें बहाल, 25 पर अब भी जारी है संघर्ष
चंबा में बर्फबारी और बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, 7 सड़कें बहाल, पांगी-भरमौर की 25 सड़कें अभी बंद, बहाली कार्य जारी।
चंबा। जिला चंबा में हालिया बर्फबारी और बारिश के बाद लडख़ड़ाई व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने पांगी को छोड़कर जिले के विभिन्न मंडलों में बंद पड़ी सात सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया है। इसके साथ ही लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन अभी भी पांगी और भरमौर क्षेत्रों में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं।
लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब जिले में पांगी की 20 और भरमौर की दो सड़कों सहित कुल 25 संपर्क मार्ग अभी भी बंद हैं। इन मार्गों से बर्फ हटाकर वाहनों की आवाजाही बहाल करने का काम लगातार जारी है। शनिवार सुबह तक जिले में कुल 32 सड़कें बंद थीं, जिनमें से पांगी के चार, भरमौर के दो और सलूणी का एक मार्ग शाम तक खोल दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0