मुख्यमंत्री ने पालमपुर को दी करोड़ों की विकासात्मक परियोजनाएं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के पालमपुर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए पालमपुर में बीडीओ कार्यालय परिसर, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय कार्यालय निर्माण के लिए समुचित धन का प्रावधान करने का आश्वासन दिया।

Mar 14, 2024 - 22:02
 0  270
मुख्यमंत्री ने पालमपुर को दी करोड़ों की विकासात्मक परियोजनाएं
मुख्यमंत्री ने पालमपुर को दी करोड़ों की विकासात्मक परियोजनाएं

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मनोज धीमान। पालमपुर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के पालमपुर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए पालमपुर में बीडीओ कार्यालय परिसर, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय कार्यालय निर्माण के लिए समुचित धन का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने पालमपुर में शहीद स्मारक, पालमपुर अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित करने तथा ऑपरेशन थियेटर का निर्माण करने, शहर के लिए सीवरेज स्कीम, ओबीसी भवन, पालमपुर बस अड्डे के विस्तारीकरण के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज बदेहड़-पट्टी रोड पर पुल का निर्माण, लिंगटी खड्ड-नगरी मणिमहेश सड़क, नागनी से लसेडु चिम्बलहार पुल के निर्माण तथा राजपुर गोस्वामी गणेश दत्त कॉलेज के निकट रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में पालमपुर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए और अधिक धनराशि खर्च की जाएगी, जिसका ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है और आने वाले समय में पालमपुर का परिदृश्य बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से कांगड़ा जिला का विकास विशेष प्राथमिकता रही है और इसी दिशा में अनेक योजनाएं बनाई जा रही हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सभा चुनाव के दौरान छह कांग्रेस विधायकों ने बागी बनकर क्रॉस वोटिंग की। उनमें कांगड़ा जिला के एक नेता भी शामिल हैं, जो स्वयं भी सरकार में मंत्री और युवा कांग्रेस के महासचिव रहे, लेकिन उन्होंने पार्टी को आघात पहुंचाया उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना सत्ता के छटपटा रहे हैं, जबकि मैंने 35 साल संघर्ष किया है और वह षड्यंत्रों से घबराने वाला नहीं हूँ। उन्होंने कहा कि जनता विश्वास का हनन करने वालों को कभी माफ नहीं करेगी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि  राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर आम आदमी के विश्वास के लिए धन का प्रावधान कर रही है जबकि कुछ लोग पैसा खर्च कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं। ऐसे लोग जनता की क्या सेवा करेंगे। आज मैं मुख्यमंत्री बना हूं तो यह जनता की ताकत है। धन-बल से कुर्सी की चाह रखने वालों को हिमाचल प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। सरकार पूरे पांच साल जन सेवा करेगी और पूरी ईमानदारी के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है तथा विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की अवधि को 51 दिन से घटाकर 21 दिन किया गया है।

इसके साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बिना स्टाफ के स्वास्थ्य तथा शिक्षण संस्थान नहीं खोलेगी तथा हर संस्थान के परिचालन के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आधुनिक तकनीक को इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश में 55 लाख लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं। जबकि पिछली भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक लाभ को देखते हुए अपने कार्यकाल के अंतिम छह माह में 900 से अधिक शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थान खोले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को राहत प्रदान करने के लिए राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 90 हजार के अधिक इंतकाल व सात हजार से अधिक तकसीम के मामलों का निपटारा किया जा चुका है। 


मुख्यमंत्री ने कि 15 महीने के कार्यकाल में वर्तमान सरकार ने आर्थिक और आपदा से उत्पन्न चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद करके 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी राजनीतिक लाभ को देखते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की। जबकि पुरानी पेंशन प्रदान करने पर केंद्र सरकार ने कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही सरकारी कर्मचारियों के अधिकारों को छीनकर कांग्रेस कार्यकाल में लागू की गई पुरानी पेंशन स्कीम को वापिस ले लिया है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कोई भी विशेष पैकेज प्रदान नहीं किया, जबकि राज्य सरकार ने प्रत्येक आपदा प्रभावित घर को बसाने के लिए अपने सीमित संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज प्रदान किया।

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने पालमपुर की जनता को लगभग 250 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि पिछले 14 माह के कार्यकाल में पालमपुर को अनेक परियोजनाएं दी हैं, जबकि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को रोका गया। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी की विभिन्न पदों पर रहकर जन सेवा की और साबित किया कि वह किसी से भी डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सदैव मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है। पालमपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चंद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, विधायक संजय रतन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय चौहान, उपायुक्त हेमराज बैरवा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0