मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात

वीरवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर मैदान में आयोजित एक भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं से विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वायदे को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना आरंभ कर 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र बेटियों और महिलाओं को 1500 रुपये सम्मान राशि आरंभ कर दी है।

Mar 14, 2024 - 22:06
 0  243
मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

वीरवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर मैदान में आयोजित एक भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं से विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वायदे को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना आरंभ कर 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र बेटियों और महिलाओं को 1500 रुपये सम्मान राशि आरंभ कर दी है। इस योजना में महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाकर अतिरिक्त राजस्व एकत्रित हुआ है और इस पैसे को जनकल्याण पर व्यय किया जा रहा है ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उप-तहसील पंचरुखी को तहसील में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने जयसिंहपुर में ब्लॉक मेडिकल ऑफिस , हारसी में जल शक्ति विभाग का उप-मण्डल, धार क्षेत्र में आईटीआई संस्थान, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कोसरी का दर्जा बढ़ा कर दस बिस्तरों का अस्पताल, आलमपुर में दस बिस्तरों का आयुर्वेदिक अस्पताल, वेटनरी अस्पताल खैरा और हारसी के भवनों के निर्माण के लिए दो-दो करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा में केंद्र सरकार द्वारा राज्य की कोई सहायता नहीं की गई। उन्होंने कहा कि विकट आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि असहायों का दर्द समझते हुए सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए आपदा राहत एवं पुनर्वास के लिए प्रदान की जा रही सहायता राशि के नियमों में भी बदलाव किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकान की मुआवजा राशि को 1.50 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का इस वर्ष का बजट आम लोगों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेंहू और मक्का तथा गाय व भैंस के दूध का समर्थन मूल्य तय करने वाला हिमाचल, देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये बजट में विशेष प्रावधान किया है।


इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश मंत्रिमण्डल में शामिल कर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वह हर परिस्थिति में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ खड़े रहेंगे और पूर्ण निष्ठा के साथ क्षेत्र के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। 
यादविन्द्र गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले एक वर्ष में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 150 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों की कमी को पूरा किया है।
इस अवसर पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व विधायक मिल्खी राम गोमा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसवंत डढवाल, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0