मैडीकल जांच के दौरान गर्भवती निकली नाबालिगा, मुकद्दमा दर्ज

चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र में मेडिकल जांच के दौरान नाबालिगा गर्भवती पाई गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकद्दमा दर्ज किया।

Feb 10, 2026 - 14:37
 0  90
मैडीकल जांच के दौरान गर्भवती निकली नाबालिगा, मुकद्दमा दर्ज

चम्बा। जिले के चुराह क्षेत्र में एक नाबालिगा दुष्कर्म के बाद गभर्वती हो गई। पुलिस ने पीड़िता की माता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की की माता ने बताया कि उसकी बेटी बीमार हो गई थी।

इस पर वह बेटी को उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा ले आई, जहां चिकित्सीय जांच के दौरान बेटी गर्भवती बताई गई। नाबालिगा की माता की शिकायत में नामजद आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0