100 दिनों के विशेष टीबी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा ने लोगों को किया जागरूक

100 दिनों के विशेष टीबी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत आज सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा की टीम ने नगर परिषद मैदान कांगड़ा में चल रहे मकर संक्रांति नगरकोट पर्व 2025 में लोगों को जागरूक करने का विशेष कार्य किया।

Jan 8, 2025 - 18:54
 0  63
100 दिनों के विशेष टीबी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा ने लोगों को किया जागरूक

सुमन महाशा। कांगड़ा 

100 दिनों के विशेष टीबी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत आज सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा की टीम ने नगर परिषद मैदान कांगड़ा में चल रहे मकर संक्रांति नगरकोट पर्व 2025 में लोगों को जागरूक करने का विशेष कार्य किया। 

सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा की टीम ने एसएमओ कांगड़ा डॉक्टर अल्पना के मार्गदर्शन में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को बताया कि टीबी बीमारी के क्या लक्षण होते हैं और इससे किस तरह बचा जाता है। उन्होंने बताया यदि कोई व्यक्ति इस बीमारी की चपेट में आ जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है सही समय पर सही इलाज लेकर इस रोग से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने लोगों को बताया इस रोग का मुख्य कारण लोगों में जानकारी का अभाव है जिसे जागरूकता से दूर किया जा सकता है। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी लोगों को टीवी मुक्त हिमाचल अभियान की शपथ भी दिलाई। मौके पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में जन-जन का यही है नारा टीबी मुक्त हो हिमाचल हमारा कहा और इस नारे को सभी तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी लोगों से इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा आप स्वयं जागरूक बने और दूसरों को भी जागरूक करने का कार्य करें।

आज के इस विशेष अभियान में एसएमओ कांगड़ा सहित नोडल अधिकारी टीबी डॉ अंकुश कपूर, सुपरवाइजर अंजलि, फार्मासिस्ट राकेश कालिया और प्रशिक्षु नर्सिंग स्टूडेंट्स मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0