कांग्रेस मित्रों की सरकार चला रही है- "राजीव बिंदल"

भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर मित्रवाद और परिवारवाद का आरोप लगाया, कर्ज बढ़ने से कांग्रेस में असंतोष की बात कही।

Jun 29, 2024 - 17:39
 0  189
कांग्रेस मित्रों की सरकार चला रही है- "राजीव बिंदल"

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री पर जमकर निशाने बोले। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने यह तक मान लिया है कि प्रदेश में मित्रों की सरकार चल रही है और उन्हें यहाँ तक की कैबिनेट रैंक का दर्जा दिया जा रहा है, जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ता खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

इसी के खिलाफ लोगों द्वारा जल्द ही कांग्रेस में बड़ा विस्फोट होने वाला है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी प्रदेश में पति-पत्नी और मित्रों की सरकार राजनीति कर रही हो। पहले तो सिर्फ मित्रों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा था, लेकिन अब परिवार को भी सहायता देने में सरकार लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के लोग खुद को दूसरे दर्जे का कांग्रेसी महसूस कर रहे हैं क्योंकि कुछ गिने चुने लोग ही इस सरकार में फायदा लेने में लगे हुए हैं। आज प्रदेश सरकार 30000 करोड रुपए का कर्ज ले चुकी है और 9000 करोड़ का और कर्ज लेने जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0