पार्षद शम्मी सोनी नगर पंचायत नादौन के नए अध्यक्ष नियुक्त

प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य, शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष एवं वार्ड 06 के पार्षद शम्मी सोनी ने नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष के तौर पर मंगलवार को पद संभाल लिया। मंगलवार को एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने सोनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Mar 12, 2024 - 21:25
 0  198
पार्षद शम्मी सोनी नगर पंचायत नादौन के नए अध्यक्ष नियुक्त

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन 

प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य, शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष एवं वार्ड 06 के पार्षद शम्मी सोनी ने नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष के तौर पर मंगलवार को पद संभाल लिया। मंगलवार को एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने सोनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि वार्ड 2 की पार्षद उषा सौंधी ने बतौर उपाध्यक्ष शपथ ग्रहण की। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ समारोह में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित शहरवासी तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। 6 मार्च को दोनों पदों पर उपस्थित पांच पार्षदों ने सर्वसहमति से अपनी मुहर लगाई थी। शम्मी सोनी मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के बेहद करीबी लोगों में से जाने जाते हैं। 

नगर पंचायत नादौन के सात में से पांच पार्षदों द्वारा उपायुक्त हमीरपुर को अविश्वास प्रस्ताव देने के बाद गत बुधवार को एसडीएम अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ था। जिसमें वार्ड एक की पार्षद सुमना कुमारी, वार्ड 2 से उषा सौंधी, वार्ड 4 से सुषमा अवस्थी, वार्ड 6 से शम्मी सोनी तथा वार्ड 7 से अनिता कुमारी उपस्थित हुए इन पांच पार्षदों के अतिरिक्त नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण कपिल वार्ड 3 तथा उपाध्यक्ष योगराज वार्ड 5 ने इस बैठक से पूरी तरह दूरी बनाए रखी थी। शपथ ग्रहण समारोह में भी यह दोनों नहीं पहुंचे। बुधवार को एसडीएम अपराजिता चंदेल ने दो पार्षदों के अनुपस्थित रहने पर उन्हें अतिरिक्त समय आने के लिए दिया गया परंतु उनके ना आने पर एसडीएम ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए जीते पार्षदों के नामों की घोषणा की थी। इससे पूर्व नगर पंचायत के चुनावों में 6 पार्षदों को भाजपा समर्थित माना जा रहा था और उन्होंने तरुण कपिल को अध्यक्ष और योगराज को उपाध्यक्ष पद पर चुना था जबकि वार्ड 6 के पार्षद शम्मी सोनी अकेले कांग्रेस समर्थित पार्षद बने थे।

12 मार्च को प्रशासन ने शपथ ग्रहण का दिन तय किया था। जीत के बाद सोनी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट करते हुए सभी पार्षदों और शहर वासियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और उनके मार्गदर्शन से शहर का विकास बिना किसी भेदभाव से समान रूप से करवाएंगे। सोनी की ताजपोशी से नादौन कांग्रेस में खुशी की लहर है। मंगलवार को काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर पंचायत कार्यालय परिसर पहुंच गए थे। जीत की घोषणा होने पर उन्होंने खूब जश्न मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण कपिल तथा उपाध्यक्ष योगराज ने शपथ ग्रहण समारोह में ना आने के लिए कहा कि उन्हें समारोह से करीब दस मिनट पहले इसकी सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में उन्होंने अपने कार्यकाल में कोई कसर नहीं छोड़ी है और सभी वार्डों में एक समान विकास करवाया है। तरुण कपिल व योगराज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी है। इस संबंध में एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सर्व सहमति से हुआ है। उन्होंने शम्मी सोनी तथा उषा सोंधी को बधाई दी। शम्मी सोनी रामलीला कमेटी नादौन के भी अध्यक्ष हैं। इसलिए जीत के बाद रामलीला कमेटी नादौन की ओर से शम्मी सोनी को सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0