डीएवी संस्था का राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान: चंद्र कुमार

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत चलवाड़ा में डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

Dec 30, 2023 - 20:48
 0  261
डीएवी संस्था का राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान: चंद्र कुमार

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 
कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत चलवाड़ा में डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कृषि मंत्री ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने स्कूल को बनाने के लिए भूमि दान देने वाले स्वर्गीय लंबरदार साहिब सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
  कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डीएवी संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है और हमारी प्राचीन धरोहर का संरक्षण किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफल होने का मूल मंत्र है। वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में आधुनिक शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य है। छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाया जा रहा है ताकि घरद्वार पर वंचित वर्गों को शिक्षा का भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव कर रही है। प्रदेश सरकार शिक्षा  की गुणवत्ता को सुधारने के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से पहली दो कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम की शुरुआत करने जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में आदर्श विद्यालय बनाने, हर विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने सहित स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को प्राथमिकता पर भरने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।
प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में नशे का प्रचलन काफी बढ़ रहा है और बच्चों को इससे बचना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों तथा अविभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस विभाग को भी स्कूलों के आसपास चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि कोई असामाजिक तत्व शिक्षण संस्थानों के नजदीक नशे का प्रसार न कर सके।
कृषि मंत्री ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 20 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को अपनी तरफ़ से हर सम्भव सहयोग देने का भरोसा दिया। इससे पूर्व, डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। कृषि मंत्री ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बशीर मोहम्मद,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,नगर पंचायत ज्वाली के उपाध्यक्ष एबी पठानिया,डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रत्न चंद काठू,उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, सचिव प्यारे लाल,आईटीआई के चैयरमेन मनु शर्मा,पंचायत प्रधान श्रेष्ठा देवी,बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता पवन कौंडल सहित शिक्षक व अविभावक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0