अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा हिमाचल प्रदेश के नए अध्यक्ष बने दीपक लहोरवी
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा, जो देश के 26 राज्यों में सक्रिय है, ने हिमाचल प्रदेश में नया नेतृत्व नियुक्त किया है।

अभिषेक धीमान। धर्मशाला
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा, जो देश के 26 राज्यों में सक्रिय है, ने हिमाचल प्रदेश में नया नेतृत्व नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा ने प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू अटवाल को शून्य गतिविधियों के कारण पद से हटा दिया। उनकी जगह दीपक लहोरवी को हिमाचल प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दीपक लहोरवी धर्मशाला स्मार्ट सिटी वार्ड नंबर 7 के निवासी हैं और पहले भी जिला व प्रदेश वाल्मीकि सभा के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने समुदाय की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा के अनुमोदन पर दीपक लहोरवी को यह जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही वे हिमाचल प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद दीपक लहोरवी ने संगठन के नेताओं का धन्यवाद किया और समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?






