पहलगाम हमले में मारे लोगों को दी श्रद्धांजलि, देवेंद्र जग्गी बोले, हमें अपनी सेना पर गर्व

योल के टीका चतेहड़ में कांग्रेस नेताओं ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। देवेंद्र जग्गी ने कहा- हमें भारतीय सेना पर गर्व है।

May 8, 2025 - 21:04
 0  252
पहलगाम हमले में मारे लोगों को दी श्रद्धांजलि, देवेंद्र जग्गी बोले, हमें अपनी सेना पर गर्व

Videos

View All
मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप

मुनीश धीमान। धर्मशाला

योल के टीका चतेहड़ में गुरुवार को धर्मशाला के कांग्रेस नेताओं ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रदांजलि दी। इस दौरान धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने कहा कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में आतंकियों का सफाया किया है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। भारतीय सेना ने हमेशा अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए ऐसे कदम उठाए हैं। इस दौरान नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, पार्षद व कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी के अलावा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह आदि नेताओं ने कहा कि प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार शानदार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अपने दो साल के शासनकाल में 6 गारंटियों को पूरा कर दिया है। जिनमें ओपीएस की बहाली, महिलाओं को चरणबद्ध ढंग से 1500 की सम्मान राशि देना, युवाओं को स्वरोजगार के लिए 680 करोड़ रुपये का फंड शुरू करना और गाय और भैंस के दूध के खरीद मूल्य में वृद्धि और गोबर की खरीद शामिल है। सुख सम्मान निधि योजना का दायरा बढ़ाया जा रहा है। उन्होनें कहा कि उनकी सरकार राज्य में प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है। इसके लिए प्राकृतिक रूप से उगाई गई गेंहू और मक्की के लिए खरीद समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। इससे किसानों को भी फायदा हो रहा है। साथ ही प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान को लेकर सरकार के प्रयासों की सराहना की। कांग्रेस नेताओं ने  कहा कि विपक्ष की कथनी और करनी में काफी अंतर है। कहा कि हिमाचल अब धीरे धीरे आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र लगातार हमे मिलने वाली ग्रांट को कम रहा है। मगर व्यवस्था परिवर्तन के जरिए कांग्रेस सरकार बेहतर कर रही है।  
इस अवसर पर धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, पार्षद व कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी के अलावा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह, प्रधान सुरेंद्र धीमान, पुनीत मल्ली, पार्षद अनुराग धीमान, कैप्टन ओम बहादुर गुरंग, कै अनिल गुरंग, कै हेमंत आले, सूबेदार मेजर राजेश गुरंग, लाल बहादुर राणा, सुनील राणा आदि गणमान्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0