देहरा में भारी वाहनों की नो एंट्री, जानें नया टाइम

देहरा में मेन चौक से खाद्य आपूर्ति गोदाम तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। डीसी कांगड़ा ने यातायात और सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किए।

Nov 13, 2026 - 14:06
 0  90
देहरा में भारी वाहनों की नो एंट्री, जानें नया टाइम

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

संजीव भारद्वाज। धर्मशाला कांगड़ा जिले के देहरा में यातायात व्यवस्था और पैदल राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब देहरा मुख्य चौक से वार्ड नंबर-01 स्थित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोदाम तक सड़क पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह प्रतिबंध निर्धारित मार्ग पर रोजाना लागू रहेगा।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगी रोक

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, देहरा मेन चौक से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोदाम तक भारी वाहन निर्धारित समय के दौरान नहीं जा सकेंगे।

यह फैसला सड़क की कम चौड़ाई के कारण लगने वाले यातायात जाम और आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए लिया गया है।

स्कूली बच्चों और अस्पताल की आवाजाही को प्राथमिकता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इससे पैदल चलने वाले लोगों, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है।

इसके अलावा उपमंडल आयुर्वेदिक अस्पताल तक सुगम पहुंच और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना भी इस निर्णय का उद्देश्य है।

एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों को छूट

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस सड़क को पहले से ही नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। वहां लागू मौजूदा प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेंगे।

हालांकि, निम्नलिखित वाहनों को भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंध से छूट रहेगी:

  • एंबुलेंस

  • अग्निशमन वाहन

  • आपातकालीन सेवाओं में तैनात वाहन

  • आवश्यक सेवाओं में तैनात वाहन

मार्ग पर लगाए जाएंगे सूचना बोर्ड

उपायुक्त ने नगर परिषद देहरा के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि संबंधित सड़क पर उचित और स्पष्ट दिखाई देने वाले स्थानों पर साइनबोर्ड लगाए जाएं।

इन बोर्डों के माध्यम से लोगों को नो-पार्किंग जोन और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के समय की जानकारी दी जाएगी।

वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील

प्रशासन के इस फैसले का उद्देश्य देहरा मुख्य चौक और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोदाम के बीच यातायात को व्यवस्थित करना तथा आम लोगों की आवाजाही को सुरक्षित बनाना है। वाहन चालकों को निर्धारित समय और मार्ग पर लागू प्रतिबंधों का ध्यान रखना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0