धनेटा स्कूल में क्विज प्रतियोगिता, ईशांत टीम अव्वल

धनेटा स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित। ईशांत टीम प्रथम, विज्ञान व नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर।

Feb 13, 2026 - 18:50
 0  72
धनेटा स्कूल में क्विज प्रतियोगिता, ईशांत टीम अव्वल

नादौन । राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कक्षा 11वीं और 12वीं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह ने की। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता संदीप आनंद द्वारा किया गया, जबकि मीनाक्षी, राकेश एवं सुरजीत कुमार ने क्विज़ मास्टर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने बताया कि यह अभियान विद्यार्थियों में विशेष रूप से विज्ञान विषय के प्रति रुचि विकसित करने में सहायक है।विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं आकर्षक मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों को नवाचार और वैज्ञानिक सोच से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हेतु विद्यार्थियों को चार समूहों में विभाजित किया गया, जिनका नेतृत्व क्रमशः ईशांत, अंशिका, प्रणिता एवं बरुनी ने किया। सभी टीमों ने उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में ईशांत के नेतृत्व वाली टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंशिका दीवान के नेतृत्व वाली टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर सुरजीत कुमार, मीनाक्षी, राकेश, मुकेश सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के ज्ञान, उत्साह और सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0