वर्तमान समय में पीढ़ियों के बीच संवाद और समन्वय अत्यंत आवश्यक: विनय कुमार

धर्मशाला में इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग कार्यक्रम आयोजित, ADC विनय कुमार ने कहा- पीढ़ियों के बीच संवाद और संस्कार बेहद जरूरी।

Feb 17, 2026 - 18:49
 0  9
वर्तमान समय में पीढ़ियों के बीच संवाद और समन्वय अत्यंत आवश्यक: विनय कुमार

संजीव भारद्वाज।धर्मशाला

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में “इंटर जेनरेशनल बाॅन्डिंग” विषय पर आज राजकीय काॅलेज के प्रयास भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं काॅलेज विद्यार्थियों के बीच संवाद, सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पीढ़ियों के बीच संवाद और समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने की जरूरत है। 

वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव समाज की अमूल्य धरोहर हैं और युवाओं को उनसे सीख लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों के व्यवहार, संस्कार और मानसिक संतुलन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार, अभिभावकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि बच्चों को सकारात्मक दिशा और उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने वरिष्ठों का सम्मान करें और उनके अनुभवों का लाभ उठाएं। अतिरिक्त उपायुक्त ने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला,  रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी. शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी मनजीत शर्मा, राजकीय काॅलेज धर्मशाला के प्राचार्य राकेश पठानिया के अतिरिक्त बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया और अपने अनुभव सांझा किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0