धर्मशाला में साइबर सुरक्षा पर बड़ी पहल, छात्रों को दिया डिजिटल सेफ्टी का ज्ञान
धर्मशाला में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर सुरक्षा वर्कशॉप आयोजित, योल कैंट स्कूल के छात्र व डीसी कार्यालय कर्मचारी हुए जागरूक।
संजीव भारद्वाज। धर्मशाला
डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सुरक्षित इंटरनेट और साइबर सुरक्षा को लेकर धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला योल कैंट स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों और उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला के कर्मचारियों के लिए आयोजित की गई। सुरक्षित इंटरनेट दिवस हर वर्ष फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और समझदारीपूर्ण उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
साइबर ठगी से बचाव जरूरी: उपायुक्त
कार्यशाला में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मुख्यातिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि— आज के समय में व्यक्तिगत डेटा और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा बेहद जरूरी है साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं हर नागरिक को इंटरनेट का उपयोग जिम्मेदारी से करना चाहिए उन्होंने साइबर सुरक्षा के लिए कुछ अहम उपाय भी साझा किए।
एनआईसी ने दी तकनीकी जानकारी
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी) अक्षय मेहता ने सुरक्षित इंटरनेट और साइबर सुरक्षा पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, डेटा चोरी और सोशल मीडिया से जुड़ी सावधानियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान एडीआईओ सरवजीत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0