नेहरू युवा केंद्र कांगड़ा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

सोमवार को नेहरू युवा केंद्र जिला कांगड़ा द्वारा जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांगड़ा और चंबा जिला के युवाओं ने भाग लिया।

Feb 19, 2024 - 19:44
 0  234
नेहरू युवा केंद्र कांगड़ा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

मुनीश धीमान। धर्मशाला

सोमवार को नेहरू युवा केंद्र जिला कांगड़ा द्वारा जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांगड़ा और चंबा जिला के युवाओं ने भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओं ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत, भारत के विकास में युवाओं का योगदान और विश्व गुरु के रूप में भारत जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा से ऋतिका चंबयाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सव्यसाची ‌द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं जिला चंबा से प्रथम स्थान पर दिशा और तीसा ब्लॉक के हेमराज ने ‌द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा और प्रतिभागियों द्वारा रखे गए विचार बहूत महत्वपूर्ण थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से नेहरू युवा केंद्र युवाओं को मंच प्रदान कर रहा है। इसके द्वारा युवाओं के भीतर छुपी प्रतिभा को बाहर निकालने के साथ एक प्रयास यह भी है कि युवा देश के विभिन्न विषयों के बारे में सोचें। इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में राजकीय महाविद्यालय पालमपुर से प्रो. राका शर्मा, प्रो. शैलजा वासुदेव, राजकीय महाविद्यालय इंदौरा से प्रो. रेखा पठानिया, प्रो. कुलवंत परमार और राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के प्रो. राजीव ठाकुर रहे। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ प्रो. राका शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और उनके द्वारा रखे विचारों को भी सराहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0