इंग्लैंड ने इटली को हराया, सुपर-8 में एंट्री, आखिरी ओवर में आया मैच का नतीजा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। विल जैक्स की तूफानी पारी ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

Feb 16, 2026 - 20:15
 0  63
इंग्लैंड ने इटली को हराया, सुपर-8 में एंट्री,   आखिरी ओवर में आया मैच का नतीजा

कोलकाता । टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और इटली के बीच मैच नंबर 29 खेला गया। कोलकाता में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में इटली ने भी शानदार खेल दिखाया. हालांकि अंत में इटली को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन मुकाबला काफी रोमांचक अंदाज में खेला गया. इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा इटली की ओर से भी हैरी मैनेंटी ने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड ने 24 रनों से मुकाबला जीत लिया. इंग्लैंड ने जीत के साथ सुपर-8 में जगह बना ली है।

इंग्लैंड ने बनाए थे 202 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 202 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 15 गेंदों में 28 रनों की पारी थी. इसके अलावा जोस जोस बटलर ने 4 गेंदों में 3 रन बनाए. वहीं, जैकब बेथेल ने 20 गेंदों में 23 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए. इसके अलावा विल जैक्स ने 22 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने 3 चौके के अलावा 4 छक्के भी अपने नाम किए थे।

178 रनों पर सिमटी इटली
203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली ने शानदार बल्लेबाजी की. आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 25 रन चाहिए थे. लेकिन टीम आखिरी ओवर में 178 रनों पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज जस्टिन मोस्का ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए. इसके अलावा एंथोनी मोस्का और जेजे स्मट्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. वहीं, हैरी मैनेंटी 11 गेंदों में 12 रन बनाए हैं. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे बेन मैनेंटी ने 25 गेंदों में 60 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा ग्रांट स्टीवर्ट ने 23 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी. इटली ने 20 ओवर में 178 रन बनाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0