इंग्लैंड से हारा पाकिस्तान, सेमीफाइनल की राह मुश्किल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, हार के बाद पाकिस्तान की पॉइंट्स टेबल में स्थिति कमजोर हुई।
पल्लेकेले I पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का 5वां मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवरों में 164 रन ही बनाए. इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है. वहीं इस हार के बाद पाकिस्तान टीम की पॉइंट्स टेबल में हालत खराब हो गई है. जिससे श्रीलंका और न्यूजीलैंड की उम्मीदें भी जिंदा हैंI
पाकिस्तान को हुआ बड़ा नुकसान
इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के बाद अब पाकिस्तान को भी हरा दिया है. जिसके कारण ही वो 2 मैचों में दो जीत के साथ सेमीफाइनल में एंट्री कर चुके हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से था, जोकि बारिश से धुल गया था. उस मुकाबले में उन्हें 1-1 अंक के साथ संतोष करना पड़ा था. अब इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें हार मिली है. ऐसे में 2 मैचों के बाद पाकिस्तान के सिर्फ 1 ही अंक है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा. इसके साथ ही उन्हें न्यूजीलैंड के हार की दुआ भी करनी होगी. वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम अपने बचे हुए मुकाबले जीत जाती हैं, तो उन्हें भी सेमीफाइनल में सीधी एंट्री मिल जाएगी. अगले आने वाले मुकाबले बहुत ही अहम होंगेI
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0