4 रन से हारी नेपाल की टीम ! सैम करन ने बचाई इंग्लैंड की लाज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल बड़ा उलटफेर करने से चूक गया। रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 रन से दर्ज की जीत।
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को रोमांच से भरपूर मुकाबले में 4 रनों से हराया. इंग्लैंड से मिले 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की टीम 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 180 रन ही लगा सकी।
टीम की ओर से दीपेंद्र सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन जड़े, जबकि कप्तान रोहित ने 39 रनों का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में लोकेश बाम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 39 रन जड़े, लेकिन वह आखिरी ओवर में टीम की नैया को पार नहीं लगा सके। गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 184 रन लगाए. टीम की तरफ से हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने अर्धशतकीय पारी खेली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0