दो डंपरों की भीषण भिड़ंत; जिंदा जले ड्राइवर
फिरोजाबाद में दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में दो चालकों की जलकर मौत, दो घायल, पुलिस जांच जारी।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र में फिरोजाबाद-एटा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर इसौली चौराहे के पास दो डंपरों में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई जिससे दोनों चालकों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी और बताया कि दुर्घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। टुंडला के पुलिस क्षेत्राधिकार (सीओ) अरुण चौरसिया ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर लगभग तीन बजे टूंडला-एटा मार्ग पर इमलिया डेरी के पास हुई।
पुलिस ने बताया कि एक ट्रक टूंडला से एटा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक एटा से टूंडला की तरफ आ रहा था। दोनों मृत चालकों की पहचान सुरेश (34) निवासी मऊआखेड़ा, मुरैना, मध्य प्रदेश और भरत लाल (38), निवासी धौलपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।
एक ट्रक के खलासी धीरज निवासी धौलपुर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक अन्य घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दमकल विभाग ने आग बुझाने का काम किया, बाद में क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0