पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर कटोच बने बसअड्डा प्रबंधन निदेशक मंडल के सदस्य

युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष नादौन निवासी मनिंदर कटोच को बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण का निदेशक मंडल सदस्य मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता की लहर है।

Jan 19, 2024 - 19:34
 0  189
पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर कटोच बने बसअड्डा प्रबंधन निदेशक मंडल के सदस्य

रूहानी नरयाल। नादौन   

युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष नादौन निवासी मनिंदर कटोच को बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण का निदेशक मंडल सदस्य मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता की लहर है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कटोच को प्रदेश सिटी ट्रांसपोर्ट एवं बस अड्डा प्रबंधन तथा विकास प्राधिकरण का निदेशक मंडल सदस्य मनोनीत किया गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री निदेशक मंडल के अध्यक्ष होंगे। अथॉरिटी के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स में साथ सरकारी सदस्यों तथा सचिव के अतिरिक्त चार गैर सरकारी सदस्यों को शामिल किया गया है। मनिंदर कटोच लंबे समय से मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के साथ जुड़े हैं और वह सुक्खू के बेहद करीबी लोगों  में से हैं। कटोच की क्षेत्र के युवाओं में गहरी पकड़ है। कटोच ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह पूरी निष्ठा से उसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक जननायक बनकर उभरे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0