पांगी में हुई ताजा बर्फबारी, घाटी के मुख्य संपर्क मार्गों पर आवाजाही हुई ठप

पांगी घाटी में एक फुट के करीब ताजा बर्फबारी हुई है।

Mar 3, 2024 - 12:48
 0  1.6k
पांगी में हुई ताजा बर्फबारी, घाटी के मुख्य संपर्क मार्गों पर आवाजाही हुई ठप

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

पांगी घाटी में एक फुट के करीब ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते पांगी घाटी के मुख्य सहित तमाम अदंरूनी संपर्क मार्गों पर वाहनों के पहिये थमकर रह गए है। बर्फबारी के बीच बिजली व्यवस्था के ठप होने से घाटी के लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। बर्फबारी के बाद पांगी घाटी में हाड कंपा देने वाली ठंड के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। पांगी घाटी में शनिवार देर रात तक बर्फबारी का दौर जारी रहने से पूरा क्षेत्र बर्फ की चादर से ढक गया है। ताजा बर्फबारी ने लोक निर्माण विभाग व बिजली बोर्ड की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बर्फबारी से पांगी के तमाम मुख्य व संपर्क मार्ग बंद होने के साथ ही बिजली व्यवस्था भी ठप होकर रह गई है।पांगी घाटी में जनवरी महीने के अंत से थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद जारी बर्फबारी के दौर ने घाटी के लोगों की मुश्किलों को बढ़ाकर रख दिया है। एसडीएम पांगी रमन घरसंगी ने लोगों से खराब मौसम के बीच हिम-स्खलन संभावित क्षेत्रों का रूख न करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के बाद बिगड़े हालातों पर उपमंडलीय प्रशासन नजर रखे हुए हैं। बर्फबारी व बारिश का दौर थमते ही व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए युद्धस्तर पर काम छेड़ दिया जाएगा। बहरहाल, पांगी में एक फुट के करीब ताजा बर्फबारी के बाद मुख्य व संपर्क मार्ग बंद होने से घाटी का संपर्क देश दुनिया से कट चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0