चम्बा में कहासुनी बनी जानलेवा, किशोर पर चाकू से हमला
चम्बा के चौगान-2 में मामूली कहासुनी के बाद 14 वर्षीय किशोर ने साथी पर चाकू से हमला किया। घायल का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी।
Videos
View Allरोजाना हिमाचल ब्यूरो। चंबा
लोगों के पास सहन शक्ति नहीं रही है चम्बा शहर के चौगान-2 में मामूली कहासुनी के बाद एक 14 वर्षीय किशोर ने हमउम्र साथी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। दोनों साइकिल चला रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। उसके बाद एक किशोर अपने घर गया और वहां से चाकू लेकर वापस लौटा तथा उसने दूसरे किशोर की पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर ने किसी तरह अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।
घटना की सूचना सिटी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायल किशोर को उपचार के लिए मैडीकल कालेज भेजा, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण किया गया। वहीं, आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर उसके परिजनों को भी सिटी चौकी बुलाया गया और पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर ऐसी कौन सी बात हुई कि कहासुनी को जानलेवा हमले में बदल दिया। एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0