11 पंचायतों के परिसर निर्माण को धन राशि स्वीकृत , जल्द शुरु होगा काम 

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा विकासखंड नादौन की 11 पंचायतों में पंचायत घर परिसर निर्माण के लिए 3 करोड़ 83 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। जानकारी देते हुए बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने बताया कि पंचायत घरों के निर्माण के लिए समस्त औपचारिकताऐं पूर्ण करके निर्माण कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिए जाएंगे।

Dec 21, 2023 - 19:15
 0  459
11 पंचायतों के परिसर निर्माण को धन राशि स्वीकृत , जल्द शुरु होगा काम 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल । नादौन
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा विकासखंड नादौन की 11 पंचायतों में पंचायत घर परिसर निर्माण के लिए 3 करोड़ 83 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। जानकारी देते हुए बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने बताया कि पंचायत घरों के निर्माण के लिए समस्त औपचारिकताऐं पूर्ण करके निर्माण कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित पंचायत बर्धियाड सहित उटप, कंडरोला, नौहंगी, मंनसाई तथा ग्वाल पत्थर पंचायत में नए पंचायत घर परिसर निर्माण हेतु 35- 35 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं झलान पंचायत घर निर्माण हेतु 22 लाख रुपए अतिरिक्त स्वीकार किए गए हैं। अब यह राशि बढ़कर 35 लाख रुपए हो गई है, इसके अलावा चार पंचायतों में पंचायत कम्युनिटी सेंटर निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की गई है। इनमें धनेटा पंचायत के लिए 24 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं जो कि अब 35 लख रुपए हो गए हैं, पुतडीयाल पंचायत के लिए 25 लाख रुपए दिए गए हैं जो कि अब बढ़कर 35 लख रुपए हो गए हैं, कलूर पंचायत के लिए 24 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं जो कि अब 35 लाख रुपए हो चुके हैं, तथा जीहन पंचायत के लिए चार लाख रुपये अतिरिक्त स्वीकृत किए गए हैं, जो कि अब कुल 35 लख रुपए हो गए हैं। 11 में से 10 पंचायतो को अब कुल 35 - 35 लाख रुपए की धन राशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है, जबकि एक पंचायत को कुल 33 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। निशांत शर्मा ने बताया कि इन सभी पंचायतों में शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0