अंब-पठियार में आयोजित होगा 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम, सीएम करेंगे विकास कार्यों के उद्घाटन शिलान्यास

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु 08 फरवरी को ज्वालामुखी विस क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 204 करोड़ 77 लाख की विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे

Feb 7, 2024 - 20:13
 0  171
अंब-पठियार में आयोजित होगा 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम, सीएम करेंगे विकास कार्यों के उद्घाटन शिलान्यास

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

मुनीश धीमान। धर्मशाला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु 08 फरवरी को ज्वालामुखी विस क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 204 करोड़ 77 लाख की विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे इसके साथ ही अंब पठियार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु आठ फरवरी वीरवार को प्रातः 11ः55 बजे लुथान में नौ करोड़ 32 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सुखाश्रय आदर्श ग्राम परिसर का शिलान्यास करेंगे इसके पश्चात दोपहर 12ः30 बजे अंब पठियार में ज्वालामुखी क्षेत्र में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत 27 करोड़ 30 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सिंचाई योजना का शिलान्यास, भड़ोली तथा ज्वालामुखी क्षेत्र के लिए 5 करोड़ नब्बे लाख की लागत से निर्मित होने वाले नौ नलकूपों के कार्य का शिलान्यास, बानुए-दा-खूह में 5 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के भवन का शिलान्यास किया जाएगा।
ज्वालामुखी विधान सभा  क्षेत्र की 38 करोड़ 17 लाख की लागत से विभिन्न उठाउ पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। डिग्री कालेज ज्वालामुखी में  सात करोड़ 81 लाख से निर्मित होने वाले बहुउद्देश्यी हाॅल का शिलान्यास किया जाएगा। इसके उपरांत अंब पठियार में ही सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
 इसके उपरांत पांच करोड़ 49 लाख की लागत से निर्मित पुलिस स्टेशन भवन का लोकार्पण किया जाएगा। गल्र्स स्कूल ज्वालामुखी में 2 करोड़ 12 लाख की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण, चार करोड़ 18 लागत की लागत से खारा नाला तटीकरण कार्य का शिलान्यास, ज्वालामुखी में 2 करोड़ 5 लाख की लागत से निर्मित होने वाले आईपीएच के निरीक्षण घर का शिलान्यास तथा ज्वालामुखी में 14 करोड़ 34 लाख की लागत से मंदिर ट्रस्ट के मैरिज पैलेस-पार्किंग लोकार्पण मुख्यमंत्री के कर कमलों से किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0