गूगल ने मैप्स के लिए एक नया कलर पैलेट किया रोलआउट 

गूगल ने मैप्स के लिए एक नया कलर पैलेट रोलआउट किया है। गूगल मैप्स का नया कलर एंड्रॉइड ही नहीं, आईओएस और वेब यूजर्स को भी नजर आएगा।

Nov 30, 2023 - 13:34
Nov 30, 2023 - 13:39
 0  468
गूगल ने मैप्स के लिए एक नया कलर पैलेट किया रोलआउट 

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

अगर आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम आ सकता है। गूगल कंपनी ने मैप्स के लिए एक नया कलर पैलेट रोलआउट किया है। गूगल मैप्स का नया कलर एंड्रॉइड ही नहीं, आईओएस और वेब यूजर्स को भी नजर आएगा।
बता दें कि इससे पहले मैप्स के लिए हाल ही में कुछ नए फीचर्स को भी रोलआउट किया गया था। इन फीचर्स में रूट्स के इमर्सिव व्यू, डिटेल नेविगेशन और ट्रांजिट फिल्टर्स जैसी सुविधाएं पेश हुई थीं।
गूगल मैप्स पर लाइट ग्रीन कलर के साथ पार्क और और नेचर से जुड़ी चीजें नजर आती हैं। मैप्स पर रोड ऑफ वाइट से ग्रे कलर में नजर आते हैं। बिल्डिंग और दूसरे स्ट्रक्चर की बात करें तो यह लाइट येलो कलर में नजर आते हैं।
हालांकि, नए अपडेट के बाद यही येलो कलर डार्क ग्रे कलर में बदला हुआ नजर आ सकता है। इसके अलावा मैप्स में नजर आने वाला स्काई ब्लू कलर सी ग्रीन कलर में बदला हुआ दिखाई देगा।
कंपनी ने मैप्स में कलर बदलने के बारे में अक्टूबर में जानकारी दे दी थी। जबकि, मैप्स के लिए यह टेस्टिंग अगस्त से ही शुरू हो चुकी थी। कुछ यूजर्स के लिए यह बदलाव पहले ही पेश हो चुका था। हालांकि, अब कंपनी की ओर से मैप्स का नया कलर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। गूगल मैप्स पर इस नए अपडेट के लिए आप प्ले स्टोर से ऐप को अपडेट कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0