Upcoming Cars: 3 नई फैमिली MPV, हर बजट में ऑप्शन
भारत में जल्द लॉन्च होंगी 3 नई फैमिली MPV कारें—Nissan Gravite, Mercedes V-Class और VinFast Limo Green। जानें फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट।
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में SUV का ट्रेंड भले ही तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन जब बात बड़ी फैमिली, लंबी यात्रा और आरामदायक सफर की आती है, तो MPV का मुकाबला आज भी कोई नहीं कर पाता। यही वजह है कि इस सेगमेंट की डिमांड लगातार बनी हुई है. अब आने वाले समय में ग्राहकों के लिए विकल्प और बढ़ने वाले हैं, क्योंकि अलग-अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन नई MPV जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं।
जल्द लॉन्च होंगी ये 3 नई MPV
बजट फैमिली के लिए Nissan Gravite
निसान अपनी नई और बहुप्रतीक्षित MPV Gravite को 17 फरवरी, 2026 को लॉन्च करने जा रही है. यह कार खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो कम कीमत में 7-सीटर फैमिली कार चाहते हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें स्पोर्टी लुक मिलेगा, साथ ही फ्रंट में निसान की सिग्नेचर V-Motion ग्रिल, LED DRL और नया बंपर देखने को मिलेगा। केबिन में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। इंजन के तौर पर इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा और CNG विकल्प भी उपलब्ध हो सकता है।
Mercedes-Benz V-Class
प्रीमियम सेगमेंट में Mercedes-Benz अपनी V-Class को 3 मार्च, 2026 को दोबारा भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह MPV उन लोगों के लिए है जो सफर के दौरान बिजनेस क्लास जैसा अनुभव चाहते हैं। इसमें 6 और 8 सीटिंग ऑप्शन मिलेगा, साथ ही लंबा व्हीलबेस अधिक स्पेस और आराम देगा।
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में VinFast Limo Green की एंट्री
EV सेगमेंट में VinFast अपनी नई Limo Green MPV लाने की तैयारी में है. यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार होगी और इसमें 60 kWh की बैटरी दी जाएगी, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 450 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. यह मॉडल खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो इलेक्ट्रिक वाहन लेना चाहते हैं लेकिन स्पेस और फैमिली कम्फर्ट से समझौता नहीं करना चाहते. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, दमदार इलेक्ट्रिक मोटर और बड़ा साइज इसे एक मजबूत फैमिली EV विकल्प बनाते हैं।
हर बजट और जरूरत के लिए नए विकल्प
इन तीनों अपकमिंग MPV की खास बात यह है कि ये अलग-अलग ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं. जहां Nissan Gravite बजट सेगमेंट को टारगेट करती है, वहीं Mercedes-Benz V-Class प्रीमियम खरीदारों के लिए है। दूसरी ओर VinFast Limo Green उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है, जो भविष्य को देखते हुए इलेक्ट्रिक फैमिली कार खरीदना चाहते हैं। आने वाले महीनों में MPV सेगमेंट पहले से ज्यादा प्रतिस्पर्धी और दिलचस्प होने वाला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0