देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक 1 अप्रैल से Hikvision, Dahua और TP-Link जैसे चीनी CCTV ब्रांड्स पर बैन लगाया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार सरकार डेटा सुरक्षा को लेकर सख्त पॉलिसी लागू करने जा रही है, जिसमें बिना सर्टिफिकेशन वाले कैमरों की बिक्री पर रोक लग सकती है। वहीं सरकारी दफ्तरों में केवल प्रमाणित CCTV कैमरे ही इस्तेमाल किए जाएंगे।
विशेषज्ञों का कहना है कि देशभर में लगे पुराने कैमरों का सुरक्षा ऑडिट भी जरूरी है, क्योंकि इनमें डेटा लीक और हैकिंग का खतरा बना रहता है।
👉 फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार, लेकिन अगर फैसला लागू होता है तो CCTV बाजार में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है।