किन्नौर में हुई भारी बर्फबारी, सड़कें बंद, यातायात बाधित

किन्नौर जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बसे अधिकांश गांव बर्फ से ढक गए हैं।

Mar 2, 2024 - 14:39
 0  1.8k
किन्नौर में हुई भारी बर्फबारी, सड़कें बंद, यातायात बाधित

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

किन्नौर जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बसे अधिकांश गांव बर्फ से ढक गए हैं। शुक्रवार दोपहर के बाद से इन इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। किन्नौर के सभी पर्यटन स्थल बर्फ से ढके पड़े है। जिले में करीब एक दर्जन ग्रामीण सडक़ों पर वाहनों के पहिए थम गए हैं। शुक्रवार दोपहर बाद से पूर्वनी, बारंग, रोधी, आसरंग, छितकुल, रारंग, लिप्पा, हांगो, नेसंग व लावरंग आदि संपर्क सडक़ मार्गों पर परिवहन निगल की बसें अपने गंतव्य स्थानों पर नहीं जा पाई, जबकि शिमला व रामपुर की और जाने वाली बसें सामान्य रूप से चलती रही। जिला में जारी बर्फबारी के चलते कई क्षेत्रों में बिजली की समस्या देखी जा रही है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर किन्नौर प्रशासन ने आम नागरिकों के साथ-साथ सैलानियों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है। सहायक आयुक्त किन्नौर विजय कुमार ने जारी बयान में कहा कि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग न करें बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। उपायुक्त किन्नौर डा. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। ऐसे में भू-स्खलन होने की संभावना भी बनी रहती है। बर्फबारी की चलते यदि समस्याएं उत्पन्न होती है, तो संबंधित विभागों पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के माध्यम से स्थिति को सामान्य करने को कोशिश की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0