केजरीवाल की अर्जी पर हाई कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब, 22 ko होगी सुनवाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा भेजे के समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी।
Videos
View Allब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा भेजे के समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने ईडी के समन को गैरकानूनी बताया है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है। सुनवाई की तारीख 22 अप्रैल 2024 तय की है।ईडी ने निचली अदालत में कहा था कि केजरीवाल को आठ बार समन जारी किया गया है लेकिन वे इसका अनुपालन नहीं करते। वे एक बार भी पेश नहीं हुए हैं। इसको लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उस मामले में तो केजरीवाल अदालत में पेश होकर जमानत ले चुके हैं। केजरीवाल के खिलाफ नौवां समन हाल ही में जारी किया गया । अदालत ने ईडी की दो शिकायतों पर समन जारी किया था। पहली शिकायत पर सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मलहोत्रा ने कहा था कि केजरीवाल ईडी के समन का सम्मान करने के लिए बाध्य हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0