LPG संकट के बीच राहत! बिना पते मिलेगा 5Kg सिलेंडर
LPG सप्लाई संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना एड्रेस प्रूफ के 5Kg गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे लोग, जानें कीमत और पूरी प्रक्रिया।
मिडिल ईस्ट में इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में एलपीजी और क्रूड ऑयल सप्लाई पर भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बने कि कई शहरों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन तक की देरी होने लगी। इसी बीच केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर की बिक्री के नियम आसान कर दिए हैं।
अब कोई भी व्यक्ति बिना एड्रेस प्रूफ के 5Kg गैस सिलेंडर खरीद सकता है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, यह फैसला खासतौर पर प्रवासी मजदूरों, स्टूडेंट्स और उन लोगों के लिए लिया गया है, जिनके पास स्थायी पता नहीं होता। ग्राहक अब किसी भी अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर केवल एक फोटो आईडी दिखाकर तुरंत सिलेंडर ले सकते हैं।
इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा छात्रों, बैचलर्स और दूसरे शहरों में रहने वाले कामगारों को होगा। वहीं, स्थायी निवासी भी इसे बैकअप सिलेंडर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी में से कोई एक दस्तावेज दिखाना जरूरी होगा।
कितनी है कीमत?
5Kg सिलेंडर (सिलेंडर + गैस + रेगुलेटर): ₹1500 – ₹2200
रिफिल कीमत: ₹500 – ₹650
एक सिलेंडर चलता है: लगभग 10 दिन
कैसे खरीदें?
नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर / पेट्रोल पंप पर जाएं
आधार / पैन / वोटर ID दिखाएं
फॉर्म भरें और भुगतान करें (कैश/UPI)
तुरंत सिलेंडर प्राप्त करें
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 23 मार्च से अब तक करीब 6.6 लाख छोटे सिलेंडर बिक चुके हैं। वहीं, 4 अप्रैल को ही 90 हजार यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। सरकार ने कालाबाजारी पर भी सख्ती दिखाते हुए हजारों सिलेंडर जब्त किए हैं और कई डिस्ट्रीब्यूटर्स पर कार्रवाई की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0