सावधान! हिमाचल में 5 दिन ठप्प रहेंगी 108-102 एम्बुलेंस सेवाएं

हिमाचल प्रदेश में 12 से 17 फरवरी तक 108 व 102 एंबुलैंस सेवाएं रहेंगी बंद। कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान किया।

Feb 5, 2026 - 16:06
 0  36
सावधान! हिमाचल में 5 दिन ठप्प रहेंगी 108-102  एम्बुलेंस सेवाएं

शिमला । हिमाचल प्रदेश में 108 और 102  एम्बुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। यह हड़ताल 12 फरवरी से 17 फरवरी सुबह 8 बजे तक जारी रहेगी। हड़ताल के चलते प्रदेशभर में 293  एम्बुलेंस सेवाएं ठप्प रहेंगी। 108, 102 कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बालक राम और कांगड़ा जिला अध्यक्ष प्रशांत ने बताया कि  एम्बुलेंस कर्मियों की प्रमुख मांग न्यूनतम वेतन लागू करने व एरियर का भुगतान करने की है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में उच्च न्यायालय ने  एम्बुलेंस कर्मियों को न्यूनतम 15 हजार रुपए मासिक वेतन देने के आदेश जारी किए थे, लेकिन इन आदेशों का आज तक पूर्ण पालन नहीं हुआ। कर्मियों ने सरकार और संबंधित एजैंसियों को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0