बस रूट के लिए 19 फरवरी तक करें आवेदन, 30% सब्सिडी

हिमाचल में बस रूट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी। 390 रूट पर 30% सब्सिडी, अब तक 334 रूट के लिए 1000 से अधिक आवेदन।

Feb 15, 2026 - 15:33
 0  36
बस रूट के लिए 19 फरवरी तक करें आवेदन, 30% सब्सिडी

धर्मशाला  हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य परिवहन विभाग ने 390 बस रूट पब्लिश किए हैं, जहां बेरोजगार युवा इन रूटों पर अपनी निजी बसें डालकर रोजगार का सृजन कर सकते हैं। इसके लिए बेरोजगार युवाओं को विभाग द्वारा बसों को खरीदने के लिए 30 प्रतिशत सबसिडी भी प्रदान की जाएगी। इस संबंध में विभाग ने सभी रूट परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पब्लिश भी किए हैं। विभाग द्वारा पब्लिश रूटों में बसें डालने के लिए अब 19 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।

इससे पहले विभाग ने आठ फरवरी तक इस संबंध में आवेदन मांगे थे। हालांकि अभी तक विभाग के पास 334 बस रूटों के लिए एक हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। विभाग ने फिर से आवेदन करने के लिए एक और मौका प्रदान किया है। रूटों पर 18 से लेकर 42 सीटर बसों को डाला जा सकता है। यदि कोई बस परमिट के लिए अप्लाई नहीं करता है या कोई भी बस चलाने को इच्छुक नहीं है। ऐसे में 18 सीटर टैम्पो ट्रैवलर भी इसी रूट पर परिवहन विभाग द्वारा रूट परमिट दिया जाएगा।

390 रूटों की सूची
कांगड़ा 101
बद्दी नालागढ़ 9
कुल्लू 20
सोलन 7
शिमला 68
रामपुर 14
नाहन 15
चंबा 11
बिलासपुर 19
हमीरपुर 18
मंडी 95
ऊना 13

एक परिवार से एक सदस्य को मिलेगा लाभ
परिवहन विभाग की ओर से जारी एसओपी के अनुसार आवेदनकर्ता स्थायी रूप से हिमाचली होना चाहिए। आवेदक बेरोजगार होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आवेदन किसी भी सरकारी, अद्र्ध सरकारी, पीएसयू या राज्य परिवहन उपक्रम में कार्यरत नहीं होना चाहिए। परिवहन विभाग के साथ कोई बकाया न हो। एक परिवार से केवल एक ही सदस्य को योजना का लाभ मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0