हिमाचल में 19 लाख उपभोक्ताओं को राहत, सरसों तेल हुआ सस्ता

हिमाचल के सस्ते राशन डिपुओं में सरसों तेल 7 रुपए सस्ता हुआ। फरवरी में एनएफएसए व एपीएल उपभोक्ताओं को 153 रुपए लीटर मिलेगा तेल।

Feb 5, 2026 - 14:00
 0  45
हिमाचल में 19 लाख उपभोक्ताओं को राहत, सरसों तेल हुआ सस्ता

हमीरपुर । महंगाई के दौर में हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य के सस्ते राशन के डिपुओं में इस माह सरसों तेल के दाम घटा दिए गए हैं, जिससे करीब 19 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। फरवरी में 153 रुपए लीटर मिलेगा सरसों तेल सरकार ने फरवरी माह के लिए सरसों तेल के दामों में 7 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है।

अब डिपुओं में तेल इस रेट पर मिलेगा:
एनएफएसए व एपीएल राशनकार्ड धारक: ₹153 प्रति लीटर
टैक्स अदा करने वाले उपभोक्ता: ₹161 प्रति लीटर

जनवरी में ज्यादा थे दाम
जनवरी माह में सस्ते राशन के तहत एनएफएसए और एपीएल उपभोक्ताओं को सरसों तेल 160 रुपए प्रति लीटर टैक्स अदा करने वाले उपभोक्ताओं को 168 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से दिया गया था। अब फरवरी में दाम कम होने से लोगों को राहत मिली है। महंगाई में गरीब और मध्यम वर्ग को फायदा सरसों तेल रोजमर्रा के इस्तेमाल की अहम वस्तु है। ऐसे में इसके दाम घटने से गरीब वर्ग मध्यम वर्गीय परिवार की रसोई का बजट कुछ हद तक संतुलित होगा।

क्या कहते हैं विभागीय अधिकारी?
सीविल सप्लाई कारपोरेशन हमीरपुर की असिस्टेंट एरिया मैनेजर रीता कुमारी ने बताया कि “डिपुओं में मिलने वाला सरसों तेल सात रुपए तक सस्ता किया गया है। एनएफएसए और एपीएल उपभोक्ताओं को 153 रुपए और टैक्स अदा करने वालों को 161 रुपए प्रति लीटर तेल उपलब्ध करवाया जा रहा है।”

चना दाल बाजार से महंगी
हालांकि राहत के बीच एक चिंता की बात भी है। सस्ते राशन डिपुओं में मिलने वाली चना दाल बाजार के मुकाबले करीब 3 रुपए तक महंगी बिक रही है। इस पर उपभोक्ताओं की ओर से सवाल भी उठ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0