हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, नायरा ने बढ़ाए दाम
ईरान-इज़राइल-अमेरिका तनाव के बीच हिमाचल में नायरा पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल 5 रुपए महंगा हो गया। जानें नई कीमतें।
ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी नायरा (Nayara) के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आया है। इस कारण देश की सबसे बड़ी निजी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा ने अपनी नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं।
ताजा बदलावों के बाद, हिमाचल में नायरा के पंपों पर डीजल की कीमत 5 रुपये बढ़कर 89.59 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 84.59 रुपये थी। वहीं पेट्रोल के दाम भी 5 रुपये की बढ़त के साथ 99.81 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं, जो पहले 94.81 रुपये थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0