हिमाचल यूनिवर्सिटी ने किया तकीपुर कॉलेज का निरीक्षण

हिमाचल विश्वविद्यालय ने 30 जनवरी 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज, तकीपुर का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. रविंदर सिंह गिल और स्टाफ ने प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और प्रवेश प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया।

Jan 31, 2026 - 15:27
 0  9
हिमाचल यूनिवर्सिटी ने किया तकीपुर कॉलेज का निरीक्षण

सुमन महाशा। कांगड़ा अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, तकीपुर, कांगड़ा का हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। प्राचार्य डॉ. रविंदर सिंह गिल के नेतृत्व में सभी प्रमुख स्टाफ सदस्य निरीक्षण में शामिल रहे।

टीम को भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति और जंतु विज्ञान की प्रयोगशालाओं का मार्गदर्शन दिया। ICT लैब और 1900+ पुस्तकों वाले पुस्तकालय की पूरी जानकारी टीम को दी गई। सभी सुविधाओं का पूर्ण सहयोग स्टाफ ने सुनिश्चित किया।

छात्र विकास और प्रवेश में महिला भागीदारी

सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया में 80% लड़कियों की भागीदारी पर विशेष जोर। टीम ने एनसीसी और अन्य छात्र विकास कार्यक्रमों की सराहना की। टीम ने हिंदी, संगीत और अर्थशास्त्र के रिक्त पदों की ओर ध्यान दिलाया और कॉलेज की गुणवत्ता सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0