तीन दिन चलेगा विधानसभा बजट सत्र का पहला चरण, स्पीकर ने दी जानकारी

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र पहले चरण में 16 से 18 फरवरी तक चलेगा। स्पीकर कुलदीप पठानिया ने सत्र और बजट प्रक्रिया पर दी जानकारी।

Feb 10, 2026 - 19:59
 0  9
तीन दिन चलेगा विधानसभा बजट सत्र का पहला चरण, स्पीकर ने दी जानकारी

 शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र पहले चरण में 16 से 18 फरवरी तक तीन दिन चलेगा। उसके बाद ब्रेक होगा। दूसरे चरण की तिथियां सरकार से विधानसभा को बिजनेस मिलने के बाद तय होंगी। बजट सत्र की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।

 बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अभी तीन बैठकें रखी गई हैं। सभी विधायक अपने प्रश्न दे सकते हैं। बजट सत्र के तीन हिस्से होते हैं। पहले राज्यपाल का अभिभाषण होता है। उसके बाद चर्चा होती है, जैसे ही चर्चा समाप्त होती है तो बजट का प्रस्तुतीकरण होता है। अभी पहले चरण की शुरुआत हो रही है। सरकार की ओर से बिजनेस आना है। वर्तमान परिस्थितियों में आरडीजी को केंद्र ने बंद कर दिया है।

अब बजट को नए सिरे से तैयार किया जाना है। इसमें समय लग सकता है। जैसे ही बजट प्रस्तुति के बारे में सरकार बताएगी तो मीडिया को अवगत करवाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हर कैलेंडर ईयर के शुरू में बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण होता है। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0