पालमपुर में 22 मार्च से होगा होली महोत्सव का आयोजन 

पालमपुर में राज्य स्तरीय होली महोत्सव का आयोजन 22 से 25 मार्च तक शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान पालमपुर में धूमधाम से किया जायेगा।

Feb 16, 2024 - 16:20
 0  333
पालमपुर में 22 मार्च से होगा होली महोत्सव का आयोजन 
पालमपुर में 22 मार्च से होगा होली महोत्सव का आयोजन 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मनोज धीमान। पालमपुर 

पालमपुर में राज्य स्तरीय होली महोत्सव का आयोजन 22 से 25 मार्च तक शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान पालमपुर में धूमधाम से किया जायेगा। इस महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर आतमा परियोजना के सभागार में महोत्सव समिति की अध्यक्ष एवं एसडीएम नेत्रा मेती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महापौर नगर निगम गोपाल नाग, उपमहापौर राज कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, पूर्व महापौर पूनम बाली, पार्षदगण, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरिंदर सूद, आयुक्त नगर निगम डॉ आशीष शर्मा, तहसीलदार साजन बग्गा सहित होली कमेटी के सरकारी सदस्य तथा विभिन्न कमेटियों के संयोजक उपस्थित रहे। एसडीएम ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी लोगों की भागीदारी और सहयोग से भव्य रूप में राज्य स्तरीय होली उत्सव का आयोजन किया जायेगा। एसडीएम ने कहा कि महोत्सव के सफल आयोजन में धन संग्रह सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी विभागों से धन संग्रह के लिये निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की अपील की। बैठक में पिछले वर्ष होली महोत्सव के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में पूर्व के वर्षों की भांति उत्सव को अधिक आकर्षक बनाने के लिये कमेटी के लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किये। बैठक में महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां, खेलकूद प्रतियोगिताओं फ्लावर शो, फैंसी ड्रेस, बेबी शो, फन गेम्स इत्यादि के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक में संस्कृत संध्याओं के आयोजन में स्थानीय प्रतिभाओं को अधिक मंच प्रदान करने तथा कलाकारों को रिपीट ना कर,नए कलाकारों को अवसर देने पर सुझाव दिया गया। बैठक में होली महोत्सव में शोभा यात्रा, महिला और पुरुष दंगल के आयोजन पर भी चर्चा की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0