इस दिन होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 12 फरवरी को शिमला में होगी। 16वें वित्त आयोग, आरडीजी और बजट सत्र की तारीख पर हो सकती है चर्चा।

Feb 9, 2026 - 16:35
 0  63
इस दिन होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

शिमला । हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की आगामी बैठक की तिथि तय कर दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह बैठक 12 फरवरी को राज्य सचिवालय में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में शुरू होगी।
मंत्रिमंडल की इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है। खासतौर पर 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के प्रदेश पर पड़ने वाले प्रभाव और इससे निपटने के लिए वित्त विभाग द्वारा दिए गए सुझावों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

आरडीजी पर निर्भर बजट को लेकर मंथन संभव
बैठक में प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर भी गहन चर्चा होने के आसार हैं। सरकार के अनुसार हिमाचल प्रदेश का बजट काफी हद तक राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) पर निर्भर रहा है। हिमाचल देश का नगालैंड के बाद दूसरा राज्य है, जो बजट निर्माण के लिए आरडीजी पर निर्भर है। प्रदेश के कुल बजट का करीब 13 प्रतिशत हिस्सा आरडीजी का रहा है, जबकि अन्य 15 राज्यों के बजट में आरडीजी की हिस्सेदारी बेहद कम है, क्योंकि उनके पास आय के वैकल्पिक स्रोत मौजूद हैं। ऐसे में आरडीजी समाप्त होने से उत्पन्न परिस्थितियों पर भी मंत्रिमंडल में विचार-विमर्श किया जा सकता है।

बजट सत्र की तारीख पर भी हो सकती है चर्चा
सूत्रों के अनुसार आगामी बजट सत्र में बजट पेश करने की तारीख को लेकर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है। राज्य की आर्थिक चुनौतियों और केंद्र से मिलने वाले अनुदानों को ध्यान में रखते हुए सरकार अहम निर्णय ले सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0