HP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल में 8 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय। 11 फरवरी तक कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी, 10 फरवरी को अंधड़ व बिजली का यलो अलर्ट जारी।

Feb 8, 2026 - 13:45
 0  45
HP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

शिमला | हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से खिली धूप और साफ मौसम के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

  9 से 11 फरवरी तक रहेगा असर
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 9, 10 और 11 फरवरी को प्रदेश में देखने को मिलेगा। 10 फरवरी को इसका असर सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है, इसी दिन तेज अंधड़ और आसमानी बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


 कहां रहेगा ज्यादा असर

पूर्वानुमान के अनुसार: ऊंचाई वाले और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश, 9 और 11 फरवरी को कोई अलर्ट जारी नहीं, लेकिन मौसम खराब बना रह सकता है, 12 और 13 फरवरी को प्रदेश में मौसम फिर से साफ रहने की संभावना जताई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0