HRTC की 171वीं बैठक के बड़े फैसले: हर बस अड्डे पर CCTV, नए बस अड्डे और कम होगा वोल्वो का किराया!

HRTC की 171वीं BOD बैठक में उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने किए कई बड़े ऐलान—हिमाचल के हर बस अड्डे में CCTV, 5 नए बस अड्डे, वोल्वो किराए में कटौती और जल्द आएंगी 300 इलेक्ट्रिक बसें। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Jul 31, 2025 - 20:04
 0  126
HRTC की 171वीं बैठक के बड़े फैसले: हर बस अड्डे पर CCTV, नए बस अड्डे और कम होगा वोल्वो का किराया!

Videos

View All
शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल

सुमन महाशा। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की 171वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD) की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कांगड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। उनके साथ डीएम पंकज चड्ढा और आरएम राजेंद्र पठानिया भी मौजूद रहे।

अजय वर्मा ने बताया कि इस बैठक में HRTC के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

🔹 हिमाचल में 5 नए बस अड्डे
बद्दी, बरोटीवाला, भोटा, सुजानपुर, ऊना और फतेहपुर में नए बस अड्डे बनाए जाएंगे, जिनमें से दो पीपी मोड में होंगे।

🔹 7 करोड़ से होगा बस अड्डों का जीर्णोद्धार
राज्य के सभी बस अड्डों की मुरम्मत के लिए 7 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। धर्मशाला डिविजन को पहली बार 80 लाख रुपए, नगरोटा को 8.5 लाख और कांगड़ा ऑफिसों को 28 लाख रुपए मिले हैं।

🔹 हर बस अड्डे पर CCTV और सुरक्षाकर्मी
हर बस अड्डे पर कम से कम 5 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर संख्या और बढ़ेगी। कांगड़ा में दो सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।

🔹 जोगिंदरनगर, जसूर और चंबा में नए कार्य
इन बस अड्डों के कार्य 7 करोड़ की लागत से होंगे।

🔹 वोल्वो सेल धर्मशाला में स्थापित
धर्मशाला में वोल्वो सेल शुरू किया गया है, जिसमें 24 नई वोल्वो बसें पहले ही शामिल की जा चुकी हैं।

🔹 फ्लीट में 300 इलेक्ट्रिक बसें जल्द
जल्द ही HRTC के बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी, जिनकी 12 वर्षों तक कंपनी द्वारा मुरम्मत की जाएगी। साथ ही 34 नए चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे।

🔹 नई तकनीकी सुविधाएं
हर बस में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगेगी जिससे बस की लोकेशन घर बैठे ट्रैक की जा सकेगी। छात्रों के लिए ऑनलाइन बस पास की सुविधा भी जल्द शुरू होगी।

🔹 वोल्वो किराया 15% कम, बोनस योजना शुरू
वोल्वो बसों का किराया 15% तक घटाया गया है। यात्रियों को 365 रुपए वार्षिक देकर बोनस स्कीम का लाभ मिलेगा।

🔹 अन्य बड़े निर्णय

  • 4 नई रिकवरी व्हीकल और क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल की स्वीकृति

  • उना और नादौन में ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन

  • 4 पंप स्टेशन पायलट प्रोजेक्ट के रूप में

  • कर्मचारियों के लिए 150 करोड़ की देनदारी राशि स्वीकृत

  • 250 ड्राइवरों को सीनियर पद

अजय वर्मा ने बताया कि यह सभी निर्णय यात्रियों की सुविधा और निगम की सुदृढ़ता के लिए लिए गए हैं। HRTC को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने की दिशा में ये कदम मील का पत्थर साबित होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0