एचआरटीसी देगी 19 धार्मिक स्थलों पर बस सेवा

प्रदेश में पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के लिए पहली बार एचआरटीसी की ओर से प्रथम दर्शन सेवा शुरू की गई है। प्रदेश और प्रदेश से बाहर करीब 19 धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों को ले जाने के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू की गई है।

Mar 3, 2024 - 15:25
 0  378
एचआरटीसी देगी 19 धार्मिक स्थलों पर बस सेवा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

प्रदेश में पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के लिए पहली बार एचआरटीसी की ओर से प्रथम दर्शन सेवा शुरू की गई है। प्रदेश और प्रदेश से बाहर करीब 19 धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों को ले जाने के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू की गई है। एचआरटीसी की ओर से यात्रियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। लोग घर बैठे जिस भी धार्मिक स्थल जाना चाहे वहां की बुकिंग करवा सकते हैं। एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने बताया जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1100-1800-180-8185 भी जारी किया गया है। एचआरटीसी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रथम दर्शन सेवा के तहत कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। अगर श्रद्धालु पूरी बस की बुकिंग करते हैं तो दस फीसदी छूट भी दी जाएगी। रास्ते में खाने के लिए बसें एचआरटीसी के चिन्हित ढाबों या पर्यटन विकास निगम के रेस्टोरेंट्स पर रुकेगी। श्रद्धालु एचआरटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन और टिकट काउंटर पर बुकिंग कर सकते हैं। एचआरटीसी प्रशासन का कहना है कि इस बस सेवा को चलाने का एकमात्र मकसद धार्मिक सर्किट को एक-दूसरे के साथ जोडक़र धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। हालांकि शुरुआती दौर में उतना रुझान भले ही देखने को न मिले मगर भविष्य में इसका जरूर लाभ देखने को मिलेगा। प्रदेश सरकार की इस पहल से रोजगार भी बढ़ेगा और प्रदेश को आर्थिक तौर पर लाभ होगा। चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, गोल्डल टैंपल, वैष्णोदेवी, हाटकोटी, रेणुकाजी, वृंदावन, भीमाकाली, श्रीनयनादेवी, दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ, चिंतपूर्णी, बैजनाथ, कूगंरी गो पा, ताबो मॉनेस्टरी की मॉनेस्ट्री, हरिद्वार आदि धार्मिक स्थानों पर निगम अपनी बस सेवाएं देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0